Bhawna

पंडरिया। Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ में मंगलवार यानी आज 7 नवंबर को विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी है। पहले चरण के चुनाव में 20 विधानसभा क्षेत्र और 11 जिले शामिल हैं। जिसमे पंडरिया विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी भावना बोहरा ने मतदान किया।

बता दें कि बस्तर संभाग में सुरक्षा के मद्देनजर करीब 60 हजार तैनात हैं। वहीं मतदान करने आएं सभी मतदाताओँ में मतदान को लेकर काफी जोश देखने को मिल रहा है। बता दें कि इस बार 40 लाख 78 हजार से अधिक लोग मतदान करेंगे।

मिली जानकारी के अनुसार इसी कड़ी में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व कोंडागांव प्रत्याशी लता उसेंडी ने भी मतदान किया। कोंडागांव से दो विधायक रही और वर्तमान भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी ने अपने निवास के नजदीकी मतदान केंद्र सरगीपाल के मतदान केंद्र में पहुंचकर अपने मताधिकार का उपयोग किया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  कांग्रेस की अगुवाई में भाजपा को हटा देगा विपक्ष, 2024 में बनेगी गठबंधन की सरकारः मल्लिकार्जुन खड़गे

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।