Election

Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ में चुनाव की घोषणा हो चुकी है। इसी कड़ी में आज से पहले चरण की 20 सीटों के लिए नामांकन शुरू होगा। जिसमें बस्तर संभाग और राजनांदगांव के कवर्धा जिले की सीटें शामिल हैं। बता दें कि ये प्रक्रिया एक सप्ताह तक चलेगी। नामांकन दाखिल करने की आखरी तारीख 20 अक्टूबर निर्धारित है।

प्रत्याशी सुविधा एप के माध्यम से ऑनलाइन नामांकन पत्र जमा कर सकते हैं। नामांकन के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 10 हजार रुपये, आरक्षित वर्ग के प्रत्याशी को 5 हजार रुपये की जमानत राशि जमा करनी होगी।

बता दें कि भारत निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 की घोषणा 9 अक्टूबर को कर दी है। जिसमें पहला चरण 7 नवंबर और दूसरे चरण के लिए वोटिंग 17 नवंबर को होगी। इसमें पहले चरण में 20 सीटों पर और दूसरे चरण में 70 सीटों पर वोटिंग की जाएगी। छत्तीसगढ़ समेत पांचों राज्यों के चुनाव नतीजे एक साथ 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

See also  धमतरी के कुरुद में गरजेंगे राहुल गांधी; केंद्र के खिलाफ मनरेगा बचाओ संग्राम का बड़ा शंखनाद

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।