टीआरपी। RAWAN BHATHA MAIDAN : लगभग 150 साल से रावणभाठा मैदान में दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। पूरे सालभर तक मैदान में बच्चे युवा विविध खेलों का आनंद लेते हैं। इसे देखते हुए विशाल रावण पुतला के समीप बैंडमिंटन हाल का निर्माण किया गया।

बैडमिंटन हाल का लोकार्पण

37 लाख रुपए की लागत से निर्मित बैडमिंटन हाल का लोकार्पण सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया। उन्होंने हाल में बैडमिंटन खेलकर शहरवासियों को सौगात दी। जल्द ही पूरे मैदान का कायाकल्प होगा और बास्केटबॉल कोर्ट का निर्माण एवं मैदान का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा।


लोकार्पण कार्यक्रम में दूधाधारी मठ के महंत रामसुंदर दास और महापौर मीनल चौबे,, सभापति सूर्यकान्त राठौड़, एमआईसी सदस्य मनोज वर्मा, दीपक जायसवाल, भोलाराम साहू, नंदकिशोर साहू, जोन अध्यक्ष बद्री प्रसाद गुप्ता, पार्षद स्वप्निल मिश्रा, प्रमोद साहू आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्टर श्रवण शर्मा 28 वर्षों से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं। पूर्व में लगभग 7 वर्षो तक दिल्ली के प्रतिष्ठित अखबारों में पत्रकार के रूप में कार्य किया। इसके पश्चात विगत 21 वर्षों से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कार्यरत हैं। दैनिक जागरण ग्रुप के नईदुनिया संस्थान में 17 वर्ष तक कार्य किया। वर्तमान में टीआरपी न्यूज में गत वर्ष से कार्य कर रहे हैं।
पत्रकारिता जगत में राजनीतिक खबरों से लेकर खेल, धर्म-समाज, पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व, समाज एवं कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल संरक्षण आयोग, महिला आयोग, सहित विविध विभागों की रिपोर्टिंग का अनुभव रहा है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सामाजिक क्षेत्र में बदलाव और आम जनता की समस्याओं को सटीक रूप से उजागर करना है।