बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

पीएससी के घोटाले मामले में बघेल और सिंहदेव को जेल भेजा जाएः कंवर

पीएससी के घोटाले मामले में बघेल और सिंहदेव को जेल भेजा जाएः कंवर
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। भाजपा की सरकार बनते ही प्रदेश में पीएससी घोटाले का मामला फिर गरमाने लगा है। पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर पीएससी मामलें को लेकर फिर कोर्ट जाने की तैयारी में हैं। इसके पहले भी भाजपा इस मामले में आवाज उठाते रही है।

ननकीराम कंवर ने कहा, भाजपा सरकार को हमने सलाह दिया है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को जेल भेजा जाए। प्रशासनिक दृष्टि से कांग्रेस सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया। जिन अधिकारियों की संलिप्तता है उन्हें भी जेल भेजा जाना चाहिए।

ननकीराम ने कहा, सट्टा, कोयला की चोरी भी कांग्रेस सरकार ने कराई। जो IAS अफसर जेल गए हैं वो भले न बोले पर सट्टा खिलवाने वाले ने अपना मुंह खोला दिया है। पीएससी मामले में हमने सलाह दिया है कि पूर्व मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री को भी जेल भेजो, उन्हीं के रहते हुए यह घोटाला हुआ है। कुछ कार्रवाई नहीं हुई। प्रशासनिक दृष्टि से कोई कदम नहीं उठाया। इस मामले में तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए थी।

प्रधानमंत्री ने भी संकेत दे दिया है कि घोटाले में संलिप्त सभी को जेल भेजेंगे। सट्टा कोयला घोटाला को लेकर केंद्र के अधिकारी ने चीफ सेक्रेटरी को पत्र लिखा है। इससे स्पष्ट होता है कि मुख्यमंत्री ही कोयला चोरी करवाता था, जो आईएएस अफसर जेल गए हैं वो भले न बोले, लेकिन सट्टा खिलाने वाले ने बोल दिया है कि पैसा भेजता था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन