Bastar Kosa Will Rock The Country - दिल्ली सहित बड़े शहरों में खुलेंगे बस्तर कोसा उत्पादों के आउटलेट
Bastar Kosa Will Rock The Country - दिल्ली सहित बड़े शहरों में खुलेंगे बस्तर कोसा उत्पादों के आउटलेट

टीआरपी डेस्क

रायपुर। केंद्रीय जनजातीय मंत्रालय के सचिव अनिल कुमार झा ने दो दिवसीय बस्तर जिले के प्रवास के दौरान जिले में संचालित कार्यों का निरीक्षण किया । उन्होंने बस्तर कोसा के उत्पाद का बेहतर प्रचार-प्रसार के साथ-साथ देश की राजधानी दिल्ली सहित अन्य बड़े शहरों में आउटलेट खोलने के निर्देश दिए। इस अवसर पर आयुक्त आदिवासी श्रीमती शम्मी आबिदी ने बताया कि उत्पाद की बिक्री हेतु अमेजन, फ्लिपकार्ट से चर्चा की गई है।

केंद्रीय सचिव श्री झा ने शुक्रवार को एकलव्य विद्यालय, रेशम धागा प्रसंस्करण केंद्र, कोसा विक्रय केंद्र आदिशिल्प, आसना स्थित बादल एकेडमी, बाबूसेमरा स्थित ट्रायफूड पार्क, कचरा प्रबंधन केंद्र और बकावंड स्थित काजू प्रसंस्करण केंद्र और शनिवार को तुरेनार के रीपा सेंटर की गतिविधियों का अवलोकन किया। इस अवसर पर सचिव अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण डीडी सिंह, आयुक्त शम्मी आबिदी, कमिश्नर बस्तर श्याम धावड़े, कलेक्टर चन्दन कुमार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री प्रकाश सर्वे सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

See also  मुख्यमंत्री बघेल का दो दिवसीय बस्तर दौरा, देंगे करोड़ों की सौगात

केन्द्रीय सचिव श्री झा ने निरीक्षण के दौरान एकलव्य विद्यालय की व्यवस्था को और बेहतर करने के निर्देश दिए। विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जिसे केन्द्रीय सचिव व अन्य अधिकारियों ने सराहा। सचिव श्री झा ने बादल एकेडमी में जनजाति संस्कृति के वाद्य यंत्रों, भाषा-बोली के संरक्षण और बढ़ावा देने के लिए किए जा रहें लेखनी कार्य की सराहना की। उन्होंने बकावंड काजू प्रसंस्करण के द्वारा महिला समूहों को आर्थिक लाभ देने की सराहना करते हुए, काजू प्रसंस्करण और अंतिम उत्पाद बनने की सभी चरण का अवलोकन किया। केन्द्रीय सचिव ने ट्रायफूड पार्क के निर्माण के शेष बचे कार्य को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। सचिव श्री झा ने शनिवार को दरभा के पर्यटन स्थल, तुरेनार के रीपा सेंटर में संचालित आर्थिक गतिविधियों का अवलोकन कर जिले में किए जा रहे नवाचारों की सराहना की

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।