रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनावों को लेकर तैयारियां जोरों पर है। प्रदेश में अपनी सत्ता वापसी के लिए भाजपा जल्द परिवर्तन यात्रा की शुरूआत करने जा रही है। इसी के तहत 12 सितंबर को भाजपा के दिग्गज नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जगदलपुर दौरे पर आएंगे।

उनके साथ इस परिवर्तन यात्रा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और बाबूलाल मंडावी भी शामिल होंगे। भाजपा परिवर्तन यात्रा के बहाने बस्तर में खोई हुई साख वापस पाने की पूरी कोशिश करेगी।

दंतेवाड़ा से निकलने वाली BJP की परिवर्तन यात्रा को गृहमंत्री अमित शाह हरी झंडी दिखाकर दिल्ली रवाना हो जाएंगे। ऐसी भी जानकारी आ रही है कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी इस परिवर्तन यात्रा में शामिल हो सकती है। एक बात तो तह है कि 12 सितंबर को बस्तर के दंतेवाड़ा में भाजपा के तमाम दिग्गज नेताओं जमावड़ा रहेगा।

ऐसे में उनकी सुरक्षा का इंतजाम करना पुलिस के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। भाजपा नेताओं के अनुसार परिवर्तन यात्रा 16 दिन तक चलेगी। इसकी शुरुआत 12 सितंबर को बस्तर के दंतेवाड़ा में हो रही है। वहीं यात्रा का समापन बिलासपुर में 28 सितंबर को होगी।

See also  कंगना की फिल्म ‘इमरजेंसी’ का छत्तीसगढ़ में भी विरोध, सिख समाज हुआ लामबंद

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।