टीआरपी डेस्क। बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी ने नक्सलियों को कड़ी चेतावनी देते हुए साफ कर दिया है कि अब उनके साथ किसी भी तरह की शांति वार्ता नहीं होगी। उन्होंने कहा जो संगठन एक तरफ बातचीत की बात करता है और दूसरी तरफ आईईडी लगाकर निर्दोषों की हत्या करता है, उससे कोई संवाद नहीं किया जाएगा। उनका दोहरा चरित्र अब सबके सामने है।

नक्सली संगठन अंतिम दौर में

आईजी के मुताबिक नक्सली संगठन अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। सुरक्षा बल पूरी तैयारी के साथ अभियान को अंजाम दे रहे हैं और जल्द ही बस्तर क्षेत्र को नक्सलवाद से मुक्त कर देंगे।

रणनीति में बड़ा बदलाव

आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है और अब पहले से कहीं ज्यादा आक्रामक रवैया अपनाया गया है। नक्सलियों पर शिकंजा कसता जा रहा है।

अब और सख्ती

आईजी ने दोहराया कि नक्सलियों के खिलाफ सख्ती और तेज होगी। उनका दोहरा चेहरा उजागर हो चुका है और अब उनके पास कोई रास्ता नहीं बचा है। आने वाले दिनों में बस्तर में नक्सली गतिविधियों पर पूरी तरह से विराम लगाने की तैयारी है।

See also  भाजपा का दावा, मतदान दिवस को भाजपा सोशल मीडिया रही अव्वल

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।