गुरुवार, 1 अक्तूबर 2026 गुरु, 1 अक्तू॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
छत्तीसगढ़

कभी हाथों में था हथियार, अब कैमरे के सामने दिखेगा हुनर, 9 आत्मसमर्पित महिलाएं हिंदी फिल्म में करेंगी एक्टिंग

Chhattisgarh News: कभी हाथों में हथियार लेकर जंगलों में रहने वाली सुकमा की 9 आत्मसमर्पित महिलाएं अब एक नई पहचान बनाने की दिशा में कदम बढ़ाने जा रही हैं। इन महिलाओं को हिंदी फिल्म में अभिनय का अवसर मिलने वाला है। फिल्म निर्देशक आकाशदित्य लामा ने उन्हें अपनी फिल्म में काम करने का मौका देने […]

Sukma Women Film Debut
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

Chhattisgarh News: कभी हाथों में हथियार लेकर जंगलों में रहने वाली सुकमा की 9 आत्मसमर्पित महिलाएं अब एक नई पहचान बनाने की दिशा में कदम बढ़ाने जा रही हैं। इन महिलाओं को हिंदी फिल्म में अभिनय का अवसर मिलने वाला है। फिल्म निर्देशक आकाशदित्य लामा ने उन्हें अपनी फिल्म में काम करने का मौका देने की बात कही है।

जानकारी के मुताबिक फिल्म की शूटिंग नवंबर और दिसंबर के दौरान होने की संभावना है। सुकमा के अलावा छत्तीसगढ़ के दूसरे इलाकों में भी फिल्म की शूटिंग की जा सकती है। फिल्म में काम करने से पहले सभी 9 महिलाओं का ऑडिशन लिया जाएगा, जिसके आधार पर उन्हें भूमिकाएं दी जाएंगी।

पहले दी जाएगी ट्रेनिंग

ऑडिशन के बाद चयनित महिलाओं को करीब 10 से 15 दिनों की एक्टिंग वर्कशॉप में हिस्सा लेना होगा। इस दौरान उन्हें अभिनय की जानकारी के साथ संवाद बोलने, कैमरे के सामने प्रस्तुति देने और फिल्म से जुड़ी जरूरी बारीकियां सिखाई जाएंगी। इसके बाद उन्हें फिल्म की शूटिंग में शामिल किया जाएगा।

नक्सलवाद छोड़ नई राह पर बढ़ रहीं महिलाएं

नक्सल हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौट चुकी इन महिलाओं के लिए फिल्म से जुड़ना उनके जीवन में एक अलग तरह का अवसर माना जा रहा है। ऑडिशन और अभिनय प्रशिक्षण के बाद उन्हें कैमरे के सामने काम करने का मौका मिलेगा। इससे वे अपनी प्रतिभा को नए मंच पर प्रस्तुत कर सकेंगी।

मुख्यमंत्री ने जताई खुशी

आत्मसमर्पित महिलाओं को फिल्म में अभिनय का अवसर मिलने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि बस्तर में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। बस्तर की बेटियां खेल, शिक्षा और दूसरे क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। ऐसे अवसर युवाओं को आगे बढ़ने के लिए नया मंच उपलब्ध करा सकते हैं।

Naveen Kumar Sahu
लेखक / पत्रकार:

Naveen Kumar Sahu

विशेष संवाददाता (Special Correspondent)

वरिष्ठ न्यूज़ रिपोर्टर, The Rural Press

The Rural Press के लिए निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग।

विज्ञापन