बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

Bees Attack : बालोद में नदी की सफाई करते मजदूरों पर मधुमक्खियों का हमला, 15 घायल, 1 महिला की हालत गंभीर

Bees Attack : बालोद में नदी की सफाई करते मजदूरों पर मधुमक्खियों का हमला, 15 घायल, 1 महिला की हालत गंभीर
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद में बुधवार सुबह मधुमक्खियों के हमले में 15 मजदूर घायल हो गए, इनमें 1 घायल महिला की हालात गंभीर बताई जा रही है। हमला उस वक्त हुआ जब मजदूर नदी सफाई का काम कर रहे थे। मधुमक्खियों के हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई, काम में लगे मजदूर इधर-उधर भागकर जान बचाई।

जानकारी के मुताबिक, डौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम किसनपुरी में मजदूर रोजगार गारंटी योजना के तहत नदी सफाई का काम कर रहे थे। इस बीच अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने मजदूरों पर हमला बोल दिया। लोगों ने भागकर बचने की काफी कोशिश की, लेकिन तब तक मधुमक्खियों ने 15 मजदूरों को डंक मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आमडुला लाया गया है। इनमें एक बुजुर्ग महिला की हालत गंभीर है।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन