रायपुर। नीति आयोग की बैठक से पहले छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शनिवार को मुलाकात की। सीएम भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोकसभा चुनाव में मिली बड़ी जीत के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।


इसी के साथ ही सीएम ने प्रधानमंत्री को राज्य के हालातों को लेकर चर्चा की। सीएम भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री से छत्तीसगढ़ को उन्नत राज्य बनाने के लिए सहयोग मांगा है। आपको बता दें कि सत्रहवीं लोकसभा गठन के दौरान पीएम के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो सके थे। आज नीति आयोग की बैठक होनी है जिसमें शामिल होने के लिए सीएम शुक्रवार को रायपुर से दिल्ली रवाना हुए थे। इस मुलाकात के संबंध में सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर जानकारी दी है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के 70 लाख आदिवासियों, 58 लाख गरीब परिवारों से जुड़े लंबित विषयों के शीघ्र निराकरण हेतु प्रधानमंत्री से अनुरोध किया है।

See also  कलिंगा विश्वविद्यालय के छात्रों ने राजभवन रायपुर में प्रस्तुत किया अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह का शानदार लोकनृत्य

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।