रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अभी प्रत्याशियों की लिस्ट जारी नहीं की है। मगर इससे पहले ही पार्टी में भी विरोध के सुर मुखर होने लगे हैं। इस बीच बलरामपुर जिले के सामरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक व संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में विधायक चिंतामणी ने दावा किया है कि अगर पार्टी उन्हें टिकट देती है तो वह पुनः चुनाव जीतेंगे। बता दें कि हास ही में उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव सामरी दौरे पर पहुंचे थे।

जहां कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विधायक को टिकट देने का विरोध जताया। इसके बाद टीएस सिंहदेव ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की थी। बता दे कि सामरी विधायक चिंतामणि महाराज की संगठन से दूरी की खबरे समय-समय पर आती रही हैं।

मगर अब विधायक ने वीडियो जारी कर पार्टी को साफ संदेश दिया है कि अगर उन्हें पार्टी टिकट नहीं देती है तो सामरी विधानसभा की जनता चुनाव का बहिष्कार कर देगी। अगर सामरी की जनता ऐसा करती है तो पार्टी को इसका नुकसान भुगतना पड़ सकता है। विधायक ने दावा किया कि अगर उन्हें फिर से टिकट मिलता है तो 202 परसेंट जीत की गारंटी है।

क्या कहा था टीएस सिंहदेव ने

टीएस सिंहदेव जब सामरी पहुंचे थे तो वहां के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने शिकायत की थी कि विधायक किसी की नहीं सुनते हैं। वो संगठन को लेकर नहीं चलते। पार्टी के कार्यकर्ता वर्तमान विधायक चिंतामणि महाराज टिकट देने का विरोध जता रहे हैं। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने भी हिंट दिया था कि कमजोर विधायकों के टिकट कट सकते हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।