रायपुर। रायगढ़ के पूर्व महापौर जेठूराम ने कांग्रेस को झटका देते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र सीधे प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को भेजा है, हालांकि उनके इस्तीफे का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। इस्तीफा पत्र में उन्होंने लिखा है कि वे व्यक्तिगत कारणों से कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जेठूराम पार्टी में लगातार हो रही उपेक्षा से परेशान थे। 2005 से 2010 तक रायगढ़ नगर निगम में शानदार जीत हासिल कर महापौर बनने वाले जेठूराम हाल के वर्षों में पार्टी के भीतर अपनी अनदेखी को लेकर नाराज चल रहे थे। इसी वजह से उन्होंने आज पार्टी से इस्तीफा देने का निर्णय लिया।

इससे पहले, कांग्रेस को सक्ती जिले के जैजैपुर में भी एक बड़ा झटका लगा था, जहां जनपद अध्यक्ष रोशनी चंद्रा सहित छह जनपद सदस्य भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए थे। ये घटनाएं कांग्रेस पार्टी के लिए एक चिंता का विषय बन गई हैं, जो आगामी नगरी निकाय चुनावों में परेशानी खड़ी कर सकती है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।