शुक्रवार, 2 अक्तूबर 2026 शुक्र, 2 अक्तू॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
छत्तीसगढ़

Bemetara: छात्राओं को गंदे मैसेज भेजता था गेस्ट लेक्चरर, प्रबंधन पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप, आरोपी ने दिया इस्तीफा

Uproar by students at the college: शासकीय पीजी महाविद्यालय बेमेतरा में बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। राजनीति विज्ञान विभाग के अतिथि व्याख्याता ज्योति प्रभात राणा पर छात्राओं को व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक मैसेज भेजने का आरोप लगा है। आरोप है कि शिकायत के बाद भी कॉलेज प्रबंधन ने कार्रवाई नहीं की। नाराज छात्रों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर […]

Bemetara: छात्राओं को गंदे मैसेज भेजता था गेस्ट लेक्चरर, प्रबंधन पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप, आरोपी ने दिया इस्तीफा
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

Uproar by students at the college: शासकीय पीजी महाविद्यालय बेमेतरा में बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। राजनीति विज्ञान विभाग के अतिथि व्याख्याता ज्योति प्रभात राणा पर छात्राओं को व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक मैसेज भेजने का आरोप लगा है। आरोप है कि शिकायत के बाद भी कॉलेज प्रबंधन ने कार्रवाई नहीं की।

नाराज छात्रों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा और निष्पक्ष जांच व छात्राओं की सुरक्षा की मांग की। जिला प्रशासन ने जांच का आश्वासन दिया है। वहीं एसपी त्रिलोक बंसल ने कहा कि पुलिस के पास इस मामले में कोई शिकायत नहीं आई है।

इस्तीफे पर भी हंगामा

उधर विवाद बढ़ने पर आरोपी व्याख्याता ने इस्तीफा सौंप दिया, लेकिन इस्तीफा सार्वजनिक न करने पर छात्रों ने कॉलेज के मेन गेट पर ताला जड़ दिया। घंटों प्रदर्शन के बाद प्राचार्य ने इस्तीफा पत्र दिखाया तब जाकर ताला खोला गया।

छात्र नेता परमेश्वर पात्र ने कहा कि सिर्फ इस्तीफा काफी नहीं, जांच समिति बनाकर रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए और दोषी पर कड़ी कार्रवाई हो।

FAQ: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल 

Q. आरोप किस पर है?

 राजनीति विज्ञान के अतिथि व्याख्याता ज्योति प्रभात राणा पर।

Q. छात्रों की मांग क्या है?

 निष्पक्ष जांच, रिपोर्ट सार्वजनिक हो और सुरक्षा सुनिश्चित हो।

Q. पुलिस में शिकायत हुई?

 एसपी त्रिलोक बंसल के अनुसार पुलिस में कोई शिकायत नहीं मिली है।

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

विशेष संवाददाता (Special Correspondent)

वरिष्ठ न्यूज़ रिपोर्टर, The Rural Press

The Rural Press के लिए निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग।

विज्ञापन