Bhanupratappur By Election

रायपुर। छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर विधानसभा चुनाव में मतो की गिनती सुबह 8 बजे से जारी है। कांग्रेस और भाजपा में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। पांचवे चरण की गिनती पूरी हो चुकी है, कांग्रेस की सावित्री मंडावी 8,816 मतों से बढ़त बनाए हुए हैं।

पहले और दूसरे राउंड की काउंटिंग में कांग्रेस को कुल कांग्रेस-16137, भाजपा- 7117, आदिवासी समाज-9156 को वोट मिले हैं।

396 डाक मतपत्रों की गिनती के बाद EVM की काउंटिंग सुबह 8 बजे से जारी है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी करीब 8,816 वोटों से आगे चल रही है। दूसरे नंबर पर सर्व आदिवासी समाज के उम्मीदवार अकबर राम चल रहे हैं उन्हें 9156 वोट मिले हैं। बीजेपी प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को 7117 मत मिले हैं। बता दें कि मतदान प्रतिशत 71.74 % रहा।

14 टेबल पर 256 EVM के लिए 19 राउंड में काउंटिंग होगी। सुबह सुरक्षाबलों के साथ मत पेटियां गिनती के लिए स्ट्रॉन्ग रूम के अंदर भेजी गई थी। स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती है।

See also  पूर्व मुख्यमंत्री रमन​ सिंह के प्रमुख सचिव रहे अमनसिंह के सेलरी अकाउंट के बहाल के आदेश, हाईकोर्ट की डिविजन बैंच में हुई मामले की सुनवाई

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।