बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

Bhanupratappur Illegal Liquor: छत्तीसगढ़ में एक और शराब घोटाला, 4409 खाली बोतलें, हजारों ढक्कन और होलोग्राम, DEO सस्पेंड, आबकारी इंस्पेक्टर, प्लेसमेंट कर्मी और सेल्समैन पर FIR

Bhanupratappur Illegal Liquor: छत्तीसगढ़ में एक और शराब घोटाला, 4409 खाली बोतलें, हजारों ढक्कन और होलोग्राम, DEO सस्पेंड, आबकारी इंस्पेक्टर, प्लेसमेंट कर्मी और सेल्समैन पर FIR
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में शराब से जुड़ी अनियमितता के मामले में सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। किराए के मकान से बड़ी संख्या में शराब की खाली बोतल-पौवा, स्टीकर, होलोग्राम और ढक्कन बरामद होने के बाद आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने जिला आबकारी अधिकारी को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही मामले में दोषी पाए जाने वाले प्लेसमेंट कर्मचारियों को जेल भेजने और सेल्समैन व आबकारी इंस्पेक्टर के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।

क्या है मामला

मामला भानुप्रतापपुर के ग्राम बसंत नगर, नारायणपुर स्थित एक किराए के मकान से जुड़ा है। पुलिस ने यहां से 4409 खाली शराब की बोतल-पौवा, 105 पत्ता स्टीकर व होलोग्राम और 3380 ढक्कन बरामद किए हैं। इतनी बड़ी मात्रा में शराब पैकेजिंग से जुड़ी सामग्री मिलने के बाद पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इसे किसने जुटाया था और इसका इस्तेमाल कहां किया जाना था।

किराए के मकान से मिला शराब की पैकिंग का सामान

भानुप्रतापपुर पुलिस के अनुसार, शराब के परिवहन से जुड़े लोगों से पूछताछ के दौरान मिले इनपुट के आधार पर बसंत नगर स्थित मकान की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कमरे में शराब से संबंधित सामग्री लावारिस हालत में मिली। इसमें अलग-अलग ब्रांड की हजारों खाली बोतल-पौवा, ढक्कन, स्टीकर और होलोग्राम शामिल थे।

पुलिस को आशंका है कि इन सामग्रियों का इस्तेमाल अंग्रेजी शराब में मिलावट या अवैध तरीके से शराब तैयार करने में किया जा सकता था। हालांकि, सामग्री का वास्तविक मालिक कौन है और इसके पीछे कौन लोग हैं, इसकी जांच अभी जारी है।

30 भरे पौवा और 105 पत्ता स्टीकर-होलोग्राम भी बरामद

तलाशी के दौरान पुलिस को जम्मू स्पेशल व्हिस्की के 30 भरे पौवा भी मिले। इनमें करीब 5.4 लीटर शराब होने की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा विभिन्न ब्रांडों से जुड़े स्टीकर और होलोग्राम भी बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक कुल 105 पत्ता स्टीकर व होलोग्राम मिले हैं। इनमें रॉयल स्टैग, रॉयल चैलेंज, मैकडॉवल नंबर-1 समेत अलग-अलग ब्रांडों से संबंधित सामग्री शामिल है।

4409 खाली बोतल-पौवा और 3380 ढक्कन जब्त

पुलिस की कार्रवाई में अलग-अलग ब्रांडों की बड़ी संख्या में खाली बोतल और पौवा मिले। बरामद सामग्री को मिलाकर कुल 4409 खाली शराब की बोतल-पौवा बताई गई है। इसके अलावा कार्टून में रखे खाली पौवा और अलग-अलग ब्रांडों के 3380 ढक्कन भी बरामद किए गए।

TRP Desk S
लेखक / पत्रकार:

TRP Desk S

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन