टीआरपी डेस्क। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दावा किया है कि छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर को पहले चरण का मतदान सम्पन्न हुआ है और सभी सर्वेक्षण एजेंसियाँ यह दावा कर रही हैं कि पहले चरण के मतदान में सबसे आगे भारतीय जनता पार्टी है।

यह अच्छी शुरुआत है और सभी मतदान के दूसरे चरण में इस शुरुआत को एक ऐतिहासिक परिणाम में बदलने का संकल्प लेना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार और भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री बनने के बाद छत्तीसगढ़ में क्या हो रहा है? ‘तीस टक्का भूपेश कक्का’ के राज में 30 टक्का तो सीधे-सीदे ‘ऊपर’ जा रहा है, और नीचे जिसको जहाँ जितना मिलता है, वह केवल खाता है। ऐसी भूखी-भ्रष्ट सरकार देश के राजनीतिक इतिहास में कभी नहीं देखी गई। इसे उखाड़ फेंकने का समय आ गया है।

रक्षा मंत्री शनिवार को सरगुजा संभाग के सीतापुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की विजय संकल्प महारैली को संबोधित करते हुए कहा कि पाँच सालों से महादेव एप के जरिए सट्टा का धंधा चल रहा है। लगता है, महादेव जी ने तय कर लिया है कि इस भ्रष्ट सरकार को यहाँ से जाना चाहिए और भारतीय जनता पार्टी की साफ-सुथरी सरकार आनी चाहिए। यहाँ जो घोटाले हुए हैं, उसकी जाँच हो रही है। कुछ दिनों में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। चाहे छत्तीसगढ़ का भ्रष्टाचारी हो, चाहे देश में कहीं का भी भ्रष्टाचारी हो, आरोप सिद्ध होने पर भाजपा की सरकार उसे माफ नहीं करेगी, उसे जेल की सलाखों के पीछे डाला जाएगा।

See also  मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना, तुमगांव के श्रमिक रामजी के खाते में आए योजना के पैसे

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख में से 16 लाख घर प्रदेश की भूपेश सरकार ने बनने ही नहीं दिए। इसी तरह 17 लाख परिवार केंद्र की जल जीवन योजना से वंचित रह गए। भाजपा सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट में प्रधानमंत्री आवास के लिए राशि जारी की जाएगी, दो साल में कोई घर जल जीवन योजना से वंचित नहीं रहेगा।

भाजपा की सरकार अब 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर किसानों का प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदेगी। भाजपा सरकार बनने के छह माह के भीतर छत्तीसगढ़ के सभी किसानों के खाते बैंकों में खुलवाए जाएंगे। कांग्रेस की सरकार ने प्रदेश पर कर्ज का बोझ लाद दिया है। भाजपा की सरकार इस कर्ज के बोझ से भी मुक्ति दिलाएगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।