बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

सहकारिता कर्मचारियों की मांगों को शीघ्र पूरा करे राज्य सरकार, भारतीय किसान यूनियन ने की मांग

सहकारिता कर्मचारियों की मांगों को शीघ्र पूरा करे राज्य सरकार, भारतीय किसान यूनियन ने की मांग
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

0 हड़ताल से धान खरीदी होगी प्रभावित : तेजराम विद्रोही

रायपुर। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक कर्मचारी संघ, रायपुर के आव्हान पर, वर्ष 2021 से देय वार्षिक वेतनवृद्धि की स्वीकृति बैंक प्राधिकृत अधिकारी एवं पंजीयक, सहकारी संस्थाऐं, छ.ग. द्वारा प्रदान नहीं किये जाने के कारण, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा 29 अक्टूबर से बेमियादी हड़ताल की जा रही है।

कर्मचारियों के आंदोलन का समर्थन करते हुए भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) छत्तीसगढ़ के महासचिव तेजराम विद्रोही ने एक प्रेस नोट जारी कर कहा है कि सहकारी बैंक के माध्यम से केन्द्र एवं राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना समर्थन मूल्य पर धान खरीदी एवं राशि भुगतान, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, किसानों को नगद, खाद, बीज आदि सहित विभिन्न महत्वपूर्ण शासकीय योजनाओं का कियान्वयन किया जाता है। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक रायपुर के कर्मचारियों की मांग जायज है एवं वार्षिक वेतनवृद्धि कर्मचारियों का मौलिक अधिकार होने से, उनकी मांग का समर्थन करते हुए, शीघ्र वर्ष 2021 से देय वार्षिक वेतनवृद्धि दिया जाना चाहिए।

सरकार ने इस खरीफ वर्ष में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू करने की घोषणा की है। अधिकांश समितियों और धान खरीदी केन्द्रों में अभी तक कोई तैयारी नहीं है और इससे किसानों में इस बात की आशंका है कि घोषित तिथि से धान की सरकारी खरीद शुरू हो पायेगी या सरकार की हठधर्मिता का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ेगा।
तेजराम विद्रोही ने राज्य सरकार से आग्रह किया है कि वह सहकारिता विभाग के हड़ताली कर्मचारियों से उनकी मांगों पर तत्काल चर्चा शुरू करे और विवाद का निराकरण करे, ताकि किसानों के धान की सरकारी खरीदी समय पर सुचारू रूप से शुरू हो सके और किसानों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

संभागीय प्रमुख व वरिष्ठ संवाददाता

बस्तर व सरगुजा अंचल के दूरस्थ क्षेत्रों से जनमुद्दों और जनसमस्याओं पर बेबाक रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन