रायपुर : राजस्थान के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग तारीखों के बदलने की मांग उठने लगी है। वही सीएम भूपेश बघेल का एक बड़ा बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि आगामी 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय निर्वाचन आयोग से विधानसभा चुनाव के मतदान की तारीख को बदलने के लिए पत्र लिखा जाएगा।

बता दे की छत्तीसगढ़ में 2 चरणों में चुनाव होने वाले हैं।जिसमें पहले चरण में 7 तारीख को चुनाव होंगे और दूसरे चरण में 17 नवंबर को की तारीख सुनिश्चित की गई है, लेकिन छत्तीसगढ़ के कई जिले ऐसे हैं जहां उत्तर भारतीय मतदाताओं की भरमार है। और इस समय उत्तर भारतीयों का सबसे बड़ा पर्व छठ पूजा भी हैं साथ ही देवउठनी एकादशी की पूजी भी है। छठ पूजा के कारण कई लोग अपने प्रदेश बिहार और यूपी चले जाते हैं। जिसके कारण कई मतदाता ऐसे होंगे जो मतदान में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। इसको देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि आगामी 17 नवंबर के विधानसभा के चुनाव के मतदान की तिथि को बदलने के लिए केंद्रीय चुनाव निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा जाएगा।

See also  भूपेश कैबिनेट BREAKING: बड़ा फैसला- रामवन गमन पथ पर्यटक के रूप में होगा विकसित, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

गौर करने की बात यह हैं कि राजस्थान में देवउठनी एकादशी और शादियों को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों में बदलाव किया है। चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार छत्तीसगढ़ में चुनाव 2 चरणों में संपन्न कराया जाएगा। पहले चरण के लिए 7 नवंबर को सीटों पर मतदान किया जाएगा और दूसरे चरण में बचे हुए 70 सीटों पर 17 नवंबर को वोटिंग होगी। बता दें कि राजस्थान में विधानसभा चुनाव तारीखों में बदलाव हो गया है। राज्य में अब 23 नवंबर की जगह 25 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। चुनाव आयोग ने कहा है कि चुनाव तारीखों की घोषणा के बाद कई राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने चुनाव की तारीख बदलने की अपील की थी। इसके बाद अब छत्तीसगढ़ में भी चुनाव की तारीखों को बदलने की मांग हो रही है। जिसको लेकर सीएम भूपेश भघेल ने भी कहा है कि वे निर्वाचन आयोग को पत्र लिखेंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  पंचायतों में सरकारी राशि का गबन : अभनपुर ब्लॉक के 11 पूर्व सरपंचों को जेल भेजने का आदेश, मची खलबली

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।