बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

भूपेश बघेल का डिप्टी सीएम के बयान पर पलटवार, न कवर्धा संभल रहा, न प्रदेश

भूपेश बघेल का डिप्टी सीएम के बयान पर पलटवार, न कवर्धा संभल रहा, न प्रदेश
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

डिप्टी सीएम शर्मा और संतोष पाण्डेय के बयान का दिया जवाब

कवर्धा। भूपेश बघेल आज राजनांदगांव लोकसभा अंतर्गत कबीरधाम जिले के रेंगाखार जंगल पहुंचे हुए थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए डिप्टी सीएम विजय शर्मा और संतोष पाण्डेय के बयान का जवाब दिया।

पूर्व मुख्यमंत्री व राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल ने डिप्टी सीएम विजय शर्मा के नक्सलियों वाले बयान पर पलटवार किया है। डिप्टी सीएम गृहमंत्री भी है, वह ना प्रदेश को संभाल पा रहे और ना ही अपने जिले को। कवर्धा में 13 हत्याएं हो गई। कहां है डिप्टी सीएम?

उन्होंने कहा कि लगता है डिप्टी सीएम विजय शर्मा की अभी से स्मृति क्षीण होने लगी है, जबकि अभी तो वो नौजवान हैं। यदि नक्सलियों की बात करें तो विद्याचरण शुक्ल, महेन्द्र कर्मा, नंद कुमार पटेल, उदय मुदलियार जैसे दर्जनों हमारे नेता नक्सलियों के हमले में शहीद हुए थे। हमारी प्रथम पंक्ति का सफाया हो गया था। हमारी सरकार थी तो तीन भाजपा कार्यकर्ताओं को नक्सलियों ने मारा तो ये बोलते थे कि टारगेट किलिंग हो रहा है। पांच साल में तीन और तीन महीने में भाजपा कार्यकर्ता को नक्सलियों ने मार दिया।

आप गृहमंत्री हैं आपसे संभल नहीं रहा है। इसी कवर्धा में 13 हत्याएं हो गई, 23 बलात्कार हो गए। दर्जनों और प्रकरण हो गए। आपसे कवर्धा नहीं संभल रहा है, न प्रदेश की कानून-व्यवस्था संभल रही है. राजधानी में रोज चाकूबाजी हो रही है। रोज हत्याएं हो रही हैं, रोज शिकायतें आ रही है। आपसे संभल नहीं रहा है, आप तो विष्णुभोग लगाने में लगे हैं।

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन