BJP

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधान सभा चुनाव के पहले चरण के तहत मंगलवार को 20 सीटों पर मतदान संपन्न हो गया है। इन 20 सीटों पर 71 प्रतिशत से ज्यादा मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वोटिंग खत्म होने के साथ ही भाजपा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बीच एक बार फिर से आरोप-प्रत्यारोप का नया दौर शुरू हो गया।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बघेल ने यह आरोप लगाया है कि केंद्र की भाजपा सरकार सीआरपीएफ के जवानों को आगे कर मतदाताओं को वोट देने से रोक रही है, वहीं बघेल के आरोपों पर पलटवार करते हुए भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने कहा कि भूपेश बघेल की यह हताशा बता रही है कि कांग्रेस पहले ही चरण में पीछे हो गई है और महादेव के नाम को कलंकित करने वालों का हश्र कभी अच्छा नहीं हो सकता।

मिली जानकारी के अनुसार भूपेश बघेल ने मंगलवार रात को एक्स पर पोस्ट कर आरोप लगाया था कि, “केंद्र की भाजपा सरकार का असली चरित्र यही है। चुनाव में कांग्रेस के सामने टिक नहीं पा रहे हैं तो सीआरपीएफ़ के जवानों को आगे कर दिया। मतदाताओं को रोकने की यह अकेली शिकायत नहीं है। बस्तर में जगह जगह से ऐसी शिकायतें मिली हैं। लेकिन जनता जब साथ हो तो भाजपा चाहे जिसे आगे कर ले, जीतेंगे हम ही। जय कांग्रे‌स।”

See also  सुकमा में आत्मसमर्पित नक्सलियों की डिप्टी CM से सीधी बातचीत

बता दें कि बघेल के इस पोस्ट पर मंगलवार को आधी रात में ही रिप्लाई करते हुए भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने पोस्ट कर कहा, “ये हताशा बता रही है कि कांग्रेस पहले चरण में ही पीछे हो गई है। महादेव के नाम को कलंकित करने वालों का हश्र कभी अच्छा नहीं हो सकता।”

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।