बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

भूपेश कैबिनेट की बैठक शुरू, हो सकते हैं बड़े फैसले

भूपेश कैबिनेट की बैठक शुरू, हो सकते हैं बड़े फैसले
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में सोमवार को उनके निवास कार्यालय में कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। इसमें 15 अगस्त की तैयारियां और सीएम भूपेश की घोषणाओं पर चर्चा हो सकती है। इस बैठक में उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, मंत्री कवासी लखमा और राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए हैं। ऐसी खबरें हैं कि इस बैठक में अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

बता दें कि सीएम बघेल के आश्वासन पर अनियमित कर्मचारियों ने एक महीने से चल रही हड़ताल को खत्म कर दिया था। इसके साथ ही प्रदेश में खाद-बीज की स्थिति और धान खरीदी की तैयारी को लेकर भी चर्चा होगी।

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन