बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

भूपेश ने छत्तीसगढ़ में माफिया राज चलाकर कर्ज में डुबोया : चौधरी

भूपेश ने छत्तीसगढ़ में माफिया राज चलाकर कर्ज में डुबोया : चौधरी
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि कांग्रेस ने चारों तरफ माफिया राज फैलाया है और छत्तीसगढ़ को पूरी तरह से कर्ज में डुबो दिया है। छत्तीसगढ़ में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया है।

सभी मंत्रियों ने भी अपने-अपने विभागों की जिम्मेदारी ले ली है। इसी बीच वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर बड़ा हमला बोला है।


वित्त मंत्री ने कहा कि जहां से आय आ सकती थी, कांग्रेस ने उन सबको पैसा कमाने का जरिया बना दिया। कांग्रेस ने स्टेट जीएसटी, एक्साइज, माइनिंग सभी जगह माफिया राज स्थापित किया है।

कांग्रेस ने आय को रोककर प्रदेश को दिवालियापन के कगार पर धकेलने का काम किया है। ओपी चौधरी ने गे कहा कि सीएम विष्णु देव साय के नेतृत्व में हम वित्तीय हालत को ठीक करेंगे। साथ ही गुड गवर्नेंस स्थापित करके मोदी की सभी गारंटी को पूरा करेंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर


uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन