रायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने परिवर्तन यात्रा में निकलने से पहले प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में मीडिया से बातचीत में कहा कि यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा की परिवर्तन यात्रा से कांग्रेस घबरा गई है। भरोसे के लिए तड़प रही है।

साव ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी मोहब्बत की दुकान में नफरत बेचने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस नेता व छत्तीसगढ़ के मंत्री मोहम्मद अकबर के क्षेत्र कवर्धा में भगवा ध्वज का अपमान हुआ। राज्य सरकार ने न्याय देने की बजाए क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया।

हिन्दू समाज को प्रताड़ित करने का भरपूर प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के हृदय स्थल जयस्तंभ चौक में एडिशनल एसपी ऑफिस के पास पार्किंग में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। प्रदेश में तुष्टिकरण की राजनीति चल रही है। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। कानून का खौफ इन अपराधियों पर नहीं है। भूपेश बघेल की सरकार का कानून व्यवस्था पर कोई नियंत्रण नहीं है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।