बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

पौने चार साल में 6 जिले 85 तहसील बनाने के पीछे भूपेश की यह सोच

पौने चार साल में 6 जिले 85 तहसील बनाने के पीछे भूपेश की यह सोच
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

0 सीएम बघेल बोले जनता को लाभ मिलेगा तो हमें आशीर्वाद, छत्तीसगढ़ भौगोलिक दृष्टि से देश का 9वां सबसे बड़ा राज्य है

विशेष संवादाता, रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को दो नये जिलों का उद्घाटन किये। सारंगगढ़ में वे नवगठित जिले सारंगढ़-बिलाईगढ़ का उद्घाटन करेंगे। वहीं खैरागढ़ में नए जिले खैरागढ़-छुई खदान-गंडई का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री शनिवार दोपहर में सारंगढ़ के लिए रवाना हुए। रायपुर पुलिस लाइन हेलीपैड पर मुख्यमंत्री ने कहा, इन पौने चार सालों में उनकी सरकार ने छह जिले और 85 तहसीलें बनाई। इसके पीछे सिर्फ एक मंशा थी वो यह कि दुरूह क्षेत्रों में बसे आखरी व्यक्ति तक प्रशासनिक लाभ पहुंचे। वैसे छत्तीसगढ़ भौगोलिक दृष्टि से देश का 9वां सबसे बड़ा राज्य है। वन और पहाड़ी क्षेत्रों में जनसंख्या घनत्व बेहद कम है। ऐसे मेें उन क्षेत्रों में लोगों को तहसील और कलेक्ट्रेट पहुंचने में असुविधा होती है। नई प्रशासनिक इकाईयों से प्रशासन का विकेंद्रिकरण किया गया है। जनता को लाभ मिलेगा तो हमें आशीर्वाद भी देंगे।

कहा बीजेपी कर रही थी हड़ताल का समर्थन

छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों की 12 दिनों से चल रही हड़ताल शुक्रवार को खत्म हो गई। शनिवार को अवकाश है। सोमवार से कर्मचारी कार्यालयों में लौट जाएंगे। इस बीच मुख्यमंत्री ने मुख्य विपक्षी दल भाजपा पर तंज कसा है। उन्हाेंने कहा है कि भाजपा इस आंदोलन का समर्थन कर रही थी। शायद कर्मचारिसों को ही समर्थन रास नहीं आया, लेकिन यह बात कर्मचारी संगठन ही बता पाएंगे।

कहा, जनता के मुद्दों पर लड़ती रहेगी कांग्रेस

कांग्रेस की दिल्ली में हो रही रैली के संबंध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, "आम जनता की जो समस्या है कांग्रेस उन मुद्दों पर लड़ती रहेगी। वह मुद्दा महंगाई का हाे, बेरोजगारी का हो अथवा केंद्र सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार का हर मुद्दे पर लड़ाई लड़ी जाएगी।' कांग्रेस की रैली के लिए छत्तीसगढ़ से भी सरकार के मंत्री, विधायक, पदाधिकारी और हजारो कार्यकर्ता दिल्ली जा रहे हैं।


Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन