टीआरपी डेस्क। रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक तेज रफ्तार वाली एक बस पुल से जा टकराई। इस हादसे में 26 यात्री घायल हो गए हैं। वहीं आठ यात्रियों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। इन्हें बेहतर इलाज के लिए रायगढ़ रेफर कर दिया गया है।

बता दें कि बदन बस सर्विस की बस आज सुबह घरघोड़ा से लैलूंगा की ओर जा रही थी। बस घरघोड़ा थाना क्षेत्र के दर्रीडिपा के पास पहुंची थी। इसी बीच वाहन चालक ने लापरवाही बरतते हुए मोबाइल पर बात करने लगा, जिससे उनका ध्यान रास्ते से हट गया और बस अनियंत्रित होकर रेलवे द्वारा निर्मित ब्रिज की रेलिंग से जा टकराई। बस की रफ्तार इतनी तेज थी कि दुर्घटना में बस के सामने का हिस्सा बुरी तरह से छतिग्रस्त हो गया।

दुर्घटना में 24 सवार घायल हो गए, वहीं बस टकराने से खिड़की से नीचे पुल में जा गिरे दो यात्रियों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर उपचार के लिए रायगढ़ के मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।