बड़ी कार्यवाहीः हटाए गए सीईओ जिला पंचायत सूरजपुर राहुल देव

टीआरपी डेस्क। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जन शिकायतों पर सूरजपुर में भी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद सूरजपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी 2016 बैच के आईएएस राहुल देव को हटा दिया गया है।

उनकी जगह 2008 बैच की आईएएस अधिकारी लीना कोसमी को सूरजपुर जिला पंचायत के CEO की जिम्मेदारी दी गई है। सूरजपुर से मुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर के टेकऑफ होते ही सामान्य प्रशासन विभाग ने तबादले का आदेश जारी कर दिया।

भारतीय प्रशासनिक सेवा 2016 बैच के अफसर राहुल देव को सूरजपुर से हटाकर जांजगीर-चांपा जिले में अपर कलेक्टर बनाया गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।