बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

सीएम भूपेश बघेल का बड़ा ऐलान, अब छेरछेरा पुन्नी पर भी मिलेगी सरकारी छुट्टी

सीएम भूपेश बघेल का बड़ा ऐलान, अब छेरछेरा पुन्नी पर भी मिलेगी सरकारी छुट्टी
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। छत्तीसगढ़ मरार पटेल महासंघ के सम्मान समारोह में सीएम भूपेश बघेल ने एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होनें कहा कि अब छेरछेरा पुन्नी पर भी छत्तीसगढ़ में सरकारी छुट्टी होगी। इसके साथ ही उन्होने पटेल समाज के लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए कई बड़ी घोषणा की है।

उन्होने कहा कि सब्जी पसरा में बैठने के लिए पटेल समाज के लोगों को कोई टैक्स नहीं देना होगा। उन्होने कहा कि बाड़ी योजना के तहत पटेल समाज के लोगों को सरकारी जमीन दी जाएगी। बता दें कि छत्तीसगढ़ सरकार ने इससे पहले विश्व आदिवासी दिवस, तीजा पर्व, कर्मा जंयती, छट पूजा, हरेली में सरकारी छुट्टी देने की घोषणा की थी। जिसके बाद अब एक बार फिर छेरछेरा पर्व पर छुट्टी का ऐलान किया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन