रायपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा इस साल विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। वहीं दूसरी ओर यह खबर सामने आई कि सत्यनारायण शर्मा के पुत्र पंकज शर्मा ने ग्रामीण विधानसभा से दावेदारी करते हुए आज ब्लॉक अध्यक्ष को आवेदन सौंपा। बतादें कि पंकज शर्मा जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष भी हैं।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता सत्यनारायण शर्मा कांग्रेस से 7 बार के विधायक रह चुके हैं। लेकिन 2023 के आखिरी महीने में होने वाली विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का उन्होंने फैसला किया है।

आवेदन करने के बाद, अपने समर्थको के साथ पंकज शर्मा

उधर पंकज शर्मा बिरगांव नगर निगम के महापौर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ गांधी मैदान स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में टिकट के लिए आवेदन जमा करने पहुंचे। उन्होंने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को अपना आवेदन सौंपा। इस दौरान पंकज शर्मा ने कहा, “रायपुर ग्रामीण क्षेत्र की जनता के साथ पांच सालों से हमारा सीधा जुड़ाव रहा है, जनता ने हम पर भरोसा जताया है। जनता की सेवा करने अब चुनावी मैदान पर उतरने आया हूं।”

See also  राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के बाद मुश्किल में आई सुक्खू सरकार, क्या होगा कांग्रेस का अगला कदम

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रा

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।