अवधेश शर्मा, जगदलपुर। गुरूवार को  उद्योग मंत्री कवासी लखमा की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेसी नेता आपस में ही भिड़ गए। कुर्सी को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजीव शर्मा और कांग्रेस वरिष्ठ नेता उमाशंकर शुक्ला के बीच हुई झड़प हो गई। प्रभारी मंत्री कवासी लखमा सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस ले रहे थे इसी बीच कांग्रेसी नेताओं के बीच तू-तू-मैं-मैं होने लगीष

कॉन्फ्रेंस के दौरान वे बीजेपी सरकार की नाकामिया गिना रहे थे। बीजेपी कार्यकाल के दौरान बेरोजगारी की समस्या पर चर्चा कर रहे थे  तभी राजीव शर्मा और उमाशंकर शुक्ला के बीच बैठने को लेकर तकरार हो गई। मंत्री श्री लखमा के भाषण को छोड़ नेताओं का ध्यान कुर्सी में था। बाद में प्रेसकॉफ्रेंस में मौजूद अन्य नेताओं द्वारा समझाईश दी गई तब जाकर मामला शांत हुआ।

महज कुर्सी को लेकर कांग्रेसी नेताओं की आपस में तकरार हो गई। इससे नाराज होकर शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा पीसी छोड़ बीच में ही चले गए।

See also  इस जिले के अधिकारियों ने बनाया नॉन स्टॉप दौरे का अनोखा रिकॉर्ड, दिन भर दौरे के बाद रात ग्रामीणों के बीच गुजारी, सुबह फिर निकल पड़े गांववालों से मिलने

 

 

देखें कैसे आपस में ही भिड़ गए कांग्रेस के कार्यकर्ता

 

 

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।