बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

BIG Breaking : रायपुर में कोविड-19 की दस्तक! एक मरीज मिला पॉजिटिव, इलाज जारी…

BIG Breaking : रायपुर में कोविड-19 की दस्तक! एक मरीज मिला पॉजिटिव, इलाज जारी…
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। देश के कई राज्यों में कोविड-19 के मामलों में एक बार फिर बढ़ोतरी देखी जा रही है और अब राजधानी रायपुर में भी संक्रमण की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। MMI नारायणा हॉस्पिटल में एक मरीज की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मच गया है। राज्य कोविड-19 नोडल अधिकारी डॉ. खेमराज सोनवानी ने मामले की पुष्टि की है।

मिली जानकारी के मुताबिक संक्रमित मरीज़ का इलाज कोरोना प्रोटोकॉल के तहत किया जा रहा है। मरीज को सिंगल वार्ड में रखा गया है और इलाज की अलग से विशेष व्यवस्था की गई है। बताया जा रहा है कि लक्ष्मीनगर, पचपेड़ी नाका निवासी यह व्यक्ति सर्दी-खाँसी के रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल पहुँचा था। लक्षणों के आधार पर डॉक्टरों को कोरोना की आशंका हुई, जिसके बाद उसका सैंपल लिया गया। रिपोर्ट पॉज़िटिव आने के बाद तुरंत उसे आइसोलेट कर इलाज शुरू कर दिया गया।

स्थानीय स्तर पर संक्रमण की आशंका

अस्पताल प्रबंधन ने भी मरीज के संक्रमित होने की पुष्टि की है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मरीज के परिजनों का सैंपल लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही, हाल के दिनों में मरीज़ के संपर्क में आए लोगों की ट्रैकिंग और स्क्रीनिंग की जा रही है।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन