BIG BREAKING Dispute Between 2 Communities In Sukma -सुकमा शहर कराया बंद, स्थिति नियंत्रण में
BIG BREAKING Dispute Between 2 Communities In Sukma -सुकमा शहर कराया बंद, स्थिति नियंत्रण में

टीआरपी डेस्क

कवर्धा के बाद अब सुकमा जिले में दो समुदाय के बीच झंडा-बैनर लगाने को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो गई है। रामनवमी का बैनर लगाने को लेकर विवाद शुरू हुआ। दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ता देख मौके पर पहुंची पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस की इस लाठीचार्ज की कार्रवाई से करीब 3 से 4 लोग घायल हुए हैं। लाठीचार्ज का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ है।

नाराज पक्ष ने मंगलवार को सुकमा बंद का आह्वान किया था। जिसका व्यापक असर भी देखने को मिला। मुख्य सड़क से लेकर गली-मोहल्ले में सन्नाटा पसरा रहा। सभी दुकानें बंद रहीं। हालांकि, दिनभर तनावपूर्ण माहौल के बाद शाम को मामल शांत हो गया। मामला सोमवार की रात हिंदू संगठन के कुछ युवा रामनवमी की तैयारी कर रहे थे। वे नेशनल हाईवे में बसे वार्ड क्रमांक 2 के पास कुछ बैनर लगा रहे थे। बताया जा रहा है कि बैनर में रामनगर लिखा हुआ था। जिस इलाके में साज-सज्जा की जा रही थी। वह धर्म विशेष बाहुल्य क्षेत्र है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।