रायपुर। IPS Ratanlal Dangi Suspended: छत्तीसगढ़ गृह (पुलिस) विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2003 बैच के कद्दावर आईपीएस अधिकारी और आईजी रतनलाल डांगी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। गृह विभाग द्वारा 26 मार्च 2026 को जारी आदेश में डांगी पर पद की गरिमा के विपरीत आचरण और पद के दुरुपयोग जैसे संगीन आरोप लगाए गए हैं।

दरअसल, यह पूरा मामला तब गरमाया जब एक SI (सब-इंस्पेक्टर) की पत्नी ने आईजी डांगी पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई। सूत्रों ने बताया कि इस विवाद के बीच सोशल मीडिया पर कुछ आपत्तिजनक और अश्लील फोटो भी वायरल हुई थीं, जिसने खाकी की छवि पर गहरा दाग लगा दिया था।

सोशल मीडिया ने बिगाड़ा खेल

आदेश में साफ तौर पर जिक्र है कि रतनलाल डांगी का व्यवहार सोशल मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक प्लेटफॉर्म पर जिस तरह प्रसारित हुआ, उसने विभाग की छवि को भारी नुकसान पहुंचाया है। गौरतलब है कि डांगी ने खुद पर लगे आरोपों को गलत बताते हुए महिला पर ब्लैकमेलिंग का काउंटर केस भी दर्ज कराया था, लेकिन शासन ने प्रथम दृष्टया इसे अनुशासनहीनता मानते हुए निलंबन की राह चुनी।

जानकारी के अनुसार, निलंबन की अवधि में रतनलाल डांगी का मुख्यालय पुलिस मुख्यालय (PHQ), नया रायपुर तय किया गया है। साथ ही आईपीएस रतनलाल डांगी बिना अनुमति के वे मुख्यालय छोड़कर कहीं नहीं जा सकेंगे। उन्हें नियम के अनुसार केवल जीवन निर्वाह भत्ता ही देय होगा। यह पूरी कार्रवाई अखिल भारतीय सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियम 1969 के तहत की गई है।

See also  CG News : 1 IAS सहित 3 को मिला अतिरिक्त कार्यभार, देखें जारी आदेश

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।