टीआरपी डेस्क। Big Breaking : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां माल गाड़ी और पैसेंजर ट्रेन के बीच भीषण टक्कर हो गई है। सूत्रों से मिली जानकरी के अनुसार इस हादसे में पैसेंजर ट्रेन के 3-4 डिब्बे पटरी से डिरेल हो गए है। हादसे में फिलहाल 4 लोगों की मौत की खबर है। सूत्रों की माने तो मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

बता दें कि कोरबा रेलवे स्टेशन से दोपहर लगभग 1:30 बजे बिलासपुर के लिए रवाना हुई लोकल मेमो ट्रेन, रास्ते में गतौरा स्टेशन के पास खड़ी मालगाड़ी से जा टकराई।

दुर्घटना के बाद यात्रियों के बीच खलबली मच गई। वहीं रेलवे प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है, तथा राहत और बचाव कार्य तेज़ी से जारी है।


रेलवे प्रबंधन ने जांच के आदेश दिए हैं, और टक्कर के कारणों का पता लगाया जा रहा है। गतौरा स्टेशन क्षेत्र में रेल यातायात अस्थायी रूप से बाधित है, और यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था की सलाह दी गई है।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है।