रायपुर। Big Breaking : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के वनांचल क्षेत्र में एक बार फिर सुरक्षाबलों को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। इलाके में माओवादी गतिविधियों को खत्म करने की दिशा में चल रहे अभियान के तहत हुए ताजा मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 10 नक्सलियों को मार गिराया है।

जानकारी के अनुसार यह मुठभेड़ गरियाबंद के सुदूर जंगलों में हुई, जहां लगातार तलाशी अभियान चला रहे जवानों को माओवादियों की मौजूदगी के संकेत मिले। कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला और मुठभेड़ में 10 नक्सलियों को ढेर कर दिया। इनमें नक्सली कमांडर मनोज उर्फ मॉडेम बालकृष्ण उर्फ भास्कर की मौत की भी खबर है। सूत्रों के अनुसार मनोज पर केंद्र और राज्य सरकार द्वारा 1 करोड़ का इनाम घोषित था।

Big Breaking : सूत्रों का कहना है कि मुठभेड़ अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है और मौके पर लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है। गरियाबंद की स्पेशल फोर्स और कोबरा बटालियन के जवान पूरे इलाके को घेरे हुए हैं और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। इस ऑपरेशन की निगरानी खुद गरियाबंद के एसपी निखिल कर रहे हैं, जो लगातार मौके से फीडबैक ले रहे हैं और आवश्यक निर्देश दे रहे हैं।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है।