बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

BIG BREAKING : 20 दिसंबर को होंगे नगरीय निकाय चुनाव, आचार संहिता हो गई लागू

BIG BREAKING : 20 दिसंबर को होंगे नगरीय निकाय चुनाव, आचार संहिता हो गई लागू
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर : राज्य के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर रामसिंह ने प्रेस वार्ता कर नगरीय निकाय चुनावों की तिथि का घोषणा कर दी है। उन्होंने चुनाव की तिथि की घोषणा करते हुए कहा कि चुनाव 20 दिसंबर को सम्पन्न किए जाएंगे वहीं मतगणना 23 दिसंबर को की जाएगी। इस चुनाव की दृष्टि से सभी क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।

15 नगरीय निकायों में होने हैं चुनाव

राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा 20 दिसंबर को मतदान की घोषणा कर दी गई है। इसके साथ ही मतगणना 23 दिसंबर को किया जाएगा। चुनाव संबंधी सभी तैयारियों पर राज्य निर्वाचन आयोग बारिकी से नजर रखेगी जिससे उम्मीदवार और मतदाता को कोई भी समस्या न हो। इस घोषणा के साथ ही सभी 15 निकायों में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। इन निकायों में ये नगरीय क्षेत्र शामिल हैं-

नगर पालिका निगम

  • बिरगांव
  • भिलाई
  • रिसाली
  • भिलाई-चरोदा

नगर पालिका

  • सारंगढ़
  • बैकुंठपुर
  • शिवपुर-चरचा
  • जामुल
  • खैरागढ़

नगर पंचायत

  • प्रेमनगर
  • मारो
  • नरहरपुर
  • कोंटा
  • भैरमगढ़
  • भोपालपट्टनम

राज्य के 17 वार्डों में होंगे पार्षदों का उप चुनाव

इसी दिन राज्य के कुछ शहरों में वार्डों के उप चुनाव भी होंगे। यह सीटें पार्षदों के निधन आदि से खाली हुई हैं। उप चुनाव वाले शहरों में बिलासपुर, रायगढ़ और राजनांदगांव नगर निगम भी शामिल हैं। उसके अलावा गोबरा नवापारा, थान-खम्हरिया, बेमेतरा, कोंडागांव और बड़े बचेली नगर पालिका में उपचुनाव होना है। नगर पंचायत बसना, कुरूद, मगरलोड, उतई, देवकर और केशकाल के वार्डों में भी उप चुनाव सम्पन्न कराए जाने हैं।

ये हैं नामांकन की तारीख

20 दिसंबर को होने जा रहे निकाय चुनावों के लिए नामांकन की तारीख की घोषणा भी कर दी गई है। निकाय चुनावों हेतु नामांकन की प्रक्रिया 27 नवंबर से शुरु होंगी और नामांकन भरने यी वापस लेने के लिए 3 दिसंबर तक का समय होगा।

कोरोना संक्रमित भी लड़ पाएंगे चुनाव

चुनाव वाले 10 जिलों के अधिकारियों के साथ निर्वाचन आयुक्त ने मंगलवार को बैठक की। इसमें कोरोना प्रोटोकाल से जुड़ी बातों पर चर्चा हुई। बताया जा रहा है, तय हुआ है कि कोई चुनाव लड़ने या मतदान से वंचित न हो इसके लिए कोरोना पॉजिटिव को भी चुनाव लड़ने का अवसर दिया जा रहा है। उसे पीपीई किट पहनकर कलक्ट्रेट जाना होगा। इसके साथ ही यदि कोई व्यक्ति कोरोना पाजीटिव है तो उसे सबसे आखिर में पीपीई किट पहनकर मतदान करने का मौका दिया जाएगा। उम्मीदवार पॉजिटिव है तो उसकी सूचना कलेक्ट्रेट में देनी होगी। सुरक्षा की वजह से सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को पीपीई किट पहनना होगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन