रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की भरोसे की सरकार का कोई विकल्प नहीं है। कांग्रेस कार्यकर्ता के उत्साह को देखते हुये हमें पूरा विश्वास है कि इस बार विधानसभा चुनाव में कम से कम 75 सीटें जीतेंगे।

हाल ही में आई नीति आयोग की रिपोर्ट को आधार बनाते हुए कहा कि विगत साढ़े चार वर्षो में कांग्रेस सरकार में छत्तीसगढ़ में 40 लाख लोग गरीबी रेखा की सूची से ऊपर उठे है। सभी जरूरतमंदों का ध्यान हमारी सरकार ने रखा है। हमारा लक्ष्य कम से कम 75 सीटों के साथ एक बार पुनः छत्तीसगढ़ राज्य में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने का है। 

उन्होंने कहा कि बताया कि चुनाव संबंधी कमेटियों की रेगुलर मीटिंग शुरू हो चुकी है। हमारा कार्यक्रम जमीनी स्तर से लेकर बूथ स्तर पर जो काम चल रहा है उसमें और तेजी लायी जायेगी। आब्जर्वर भी आ चुके है और उनका कार्य चुनाव तक अनवरत जारी रहेगा।

एआईसीसी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 2 सितंबर को रायपुर आयेंगे, वो युवा मितान का सम्मेलन करेंगे। राहुल गांधी विशेष तौर पर युवाओं से मिलना पसंद करते है। 2 सितंबर को युवा  सम्मेलन होगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।