राजिम : गरियाबंद जिले के राजिम स्थित FCI के गोदाम से भ्रष्टाचार उजागर करने वाली एक घटना सामने आई है। दरअसल नेशनल फ्रंट ऑफ इंडियन ट्रेड युनियन (डी. एच. एन.) के प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर सिंह चंदेल ने भारतीय खाद्य निगम के महाप्रबंधक को एक शिकायती पत्र भेजा है। इस पत्र में उन्होंने आरोप लगाया है कि FCI गोदाम राजिम के डिपो मैनेजर भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और उन्होंने पद का दुरूपयोग करते हुए शासकीय संपत्ती को नुकसान पहुँचाने का प्रयास किया है।

शिकायकर्ता ने बताया कि बीते सितम्बर की 25 तारिख को भारी बारिश होने के कारण गोदाम के बाहर रखे अनाज के बोरे भीग गये थे। तब डीपो मैनेजर ने मजदुरों पर दबाव बनाकर उसे गोदाम में बाकी सूखे चावल के बोरों के साथ रखने कहा। इसपर मजदुरों ने इस बात का विरोध किया और कहा कि भीगे बोरों को सम्पर्क में आने से अन्य चावल के बोरे भी भीगकर सड़ जाएंगे। उसके बाद भी संबंधित अधिकारियों द्वारा मजदुरों को डरा धमकाकर वो भीगे हुए बोरे गोदाम में रखवा दिए गए। जो अभी तक उसी गोदाम में पड़े हुए हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है की संबंधित अधिकारी जानबूझ कर ऐसा करते हैं ताकि वो अपनी जेबें गर्म कर सकें।

See also  CG Crime: विधायक जीत का जश्न मनाने को लेकर विवाद, कांग्रेसी नेता पर चाकू से हमला, हालत गंभीर ,अस्पताल में भर्ती

जाँच करने आई थी टीम, बिना कोई एक्शन लिए लौट गयी

शिकायकर्ता ने बताया कि इस संदर्भ में जाँच करने एक टीम FCI की तरफ से वहाँ गई थी, पर वह जाँच टीम बिना कोई कार्यवाई किये वापस लौट गयी। शिकायकर्ता ने कहा कि इसके बाद इस बात पर भी संदेह बढ़ गया है कि उक्त मामले में जाँच टीम और विभाग के उच्च अधिकारियों की भी सहभागिता हो सकती है।

शिकायतकर्ता के समक्ष जाँच की मांग

शिकायकर्ता ने अपने शिकायती पत्र में लिखा है कि इस विषय में उनके पास आरोपी अधिकारी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य हैं। और मामले की निश्पक्षता के लिए वो चाहते हैं कि जाँच का कार्य शिकायतकर्ता पक्ष की उपस्थिति में किया जाए। जिससे जाँच की विश्वनीयता बनी रहे।

See also  'मत्स्य विभाग का 2 वर्षों से अस्तित्व, राहुल भैया..उस वक्त आप छुट्टी पर थे' अमित शाह का राहुल पर पलटवार

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।