कवर्धा। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले शुक्रवार को कवर्धा से एक बड़ी खबर आयी है। नोटों से भरी गाड़ी पकड़ायी है। कार में 1 करोड़ रुपये मिले हैं। हालांकि इस पैसे का कहां और कैसे इस्तेमाल किया जाना था, इसके बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस को ये कामयाबी चिल्फी पुलिस चेक पोस्ट पर जांच के दौरान मिली है।

जानकारी के मुताबिक रकम ज्यादा भी हो सकती है। फिलहाल नोटों की गिनती जारी है। पुलिस इस मामले में जांच के बाद ही कुछ बताने की बात कह रही है। आईपीएस अभिषेक पल्लव ने कहा है कि… चिल्फी चेकपोस्ट में 1 करोड़ रुपए कैश पकड़ाए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में हरियाणा निवासी निशांत वैद्य, राहुल रावत, दिल्ली निवासी नरेंद्र कुमार सहाय, विपिन सिंह शामिल हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी कैश को फरीदाबाद से ओडिशा ले जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर चिल्फी चेक पोस्ट पर आरोपी धरे गए। एक करोड़ कैश का कोई दस्तावेज संदिग्धों के पास मौजूद नहीं थे।फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जल्द खुलासा हो सकता है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।