सारंगढ़। अब छत्तीसगढ़ में भी एक स्कूल को बम से उड़ा देने की धमकी मिली है। खबर के मुताबिक प्रदेश के सारंगढ़ जिले से ये खबर सामने आई है, जहां 15 अगस्त तक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

गौरतलब है कि अज्ञात आरोपी ने ब्लैकबोर्ड में धमकी लिखी है। जिसके बाद स्कूल के प्रधान पाठक ने थाने में मामले की शिकायत की है। शासकीय प्राथमिक शाला बोईरडीह का यह मामला बताया जा रहा है। वहीं, शिकायत के बाद बरमकेला पुलिस जांच में जुट गई है। इस मामले के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है।

बता दें कि कुछ दिनों पहले मध्यप्रदेश के इंदौर में सिमरोल स्थित आईआईटी कैंपस के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के नाम से स्कूल के प्रिंसिपल को मेल आया है। धमकी के बाद अब स्कूल की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। वहीं, देश की राजधानी दिल्ली में भी पिछले दिनों लगातार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिल रही थी। हालांकि, जांच के दौरान ऐसा कुछ नहीं पाया गया।

See also  23 साल बाद इस बार अक्षय तृतीया पर शुक्र-चंद्र और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ योग, बन रहे हैं 6 राजयोग, इस मुहूर्त में पूजा करने से भरे रहेंगे आपके धन भंडार