बड़ी खबर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कथित दो हजार करोड़ के शराब घोटाला व मनी लाड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की गिरफ्त में आए होटल कारोबारी अनवर ढेबर को आज सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं मिल सकी।

बता दें कि ईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए अनवर ढेबर की ओर से सुप्रीम कोर्ट में भी एक याचिका लगाई गई थी। जिसकी सुनवाई आज 16 मई को होनी थी। मगर अब सुनवाई की तारीख आगे बढ़ गई है। सुप्रीम कोर्ट में अनवर ढेबर की याचिका पर अब 29 मई को सुनवाई की जाएगी।

इधर कोर्ट ने सोमवार को अनवर ढेबर 19 मई तक ईडी की रिमांड पर भेजा है। बता दें कि ईडी ने सोमवार को दावा किया है कि अनवर ढेबर के पास से नया रायपुर में 53 एकड़ भूमि मिली है। इसकी कीमत 21 करोड़ रुपये आंकी है। इसी के साथ ही ईडी ने आबकारी विभाग के अधिकारी अरूणपति त्रिपाठी, नितेश पुरोहित और त्रिलोक सिंह ढिल्लन को भी गिरफ्तार किया है। ये भी 19 मई तक ईटी की रमांड पर रहेंगे।

See also  14 कर्मी अनुपस्थित, भड़के शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।