बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

बड़ी खबरः भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश टीम में जल्द हो सकता है बड़ा बदलाव- सूत्र

बड़ी खबरः भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश टीम में जल्द हो सकता है बड़ा बदलाव- सूत्र
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगले साल 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी कमर कस ली है। शायद यही वजह है कि अब जल्द ही भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश टीम में बड़ा बदलाव होने जा रहा है।

सूत्रों से ऐसी खबरें आ रही हैं कि प्रदेश के बड़े नेताओं ने इसके लिए नामों की लिस्ट भी तैयार कर प्रदेश संगठन को सौंप दी है। पार्टी चुनाव को नजदीक देखते हुए किसी भी कार्यकर्ता को नाराज नहीं करना चाहती है। ऐसे में खबर है कि जितने भी बड़े नेताओं ने नामों की अनुशंसा की है प्रयास किया गया है कि सभी नामों का समावेश हो सके।

बता दें कि वर्तमान में कांग्रेस के पास 71 सीट है वहीं बीजेपी मात्र 14 सीटों पर ही काबिज है। 2023 का चुनाव भाजपा के लिए साख की बात होगी। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में एक जुझारू टीम बनाने के प्रयास कर रही है। यही नहीं यह टीम बन कर तैयार हो चुकी है। जिसकी सूची वरिष्ठ नेताओं को दे दी गई है। ऐसे में यह कयास लगाई जा रही है कि नई लिस्ट कभी भी जारी हो सकती है।

बता दें कि भारतीय जनता युवा जल्द ही भारतीय जनता युवा मोर्चा का एक प्रशिक्षण वर्ग दुर्ग में होने जा रहा है। इसमें कांग्रेस सरकार के विरुद्ध योजनाबद्ध तरीके से जुझारु ज दुर्ग में होने जा रहा है जिसमें कांग्रेस सरकार के विरुद्ध चरणबद्ध एवं जुझारू तरीके से संघर्ष करने का खाका तैयार किया जा सकता है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन