प्रभारी प्राचार्य को महिला एबीईओ से तू-तू मैं-मैं और औकात दिखाने की घुड़की देना पड़ा भारी, प्रतिनियुक्ति हुई समाप्त

टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ भिलाई-स्टील प्लांट से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। भिलाई स्टील प्लांट के भीतर देर रात फिर हादसे की सूचना मिली है। जिसमें एक कर्मचारी घायल हो गया है। घायल का उपचार भिलाई के सेक्टर 9 अस्पताल में जारी है।

बता दें कि भिलाई के यूनिवर्सल रेल मिल में हुए इस हादसमें में बीएसपी प्रबंधन की एक बड़ी लापरवाही सामने आयी। दरअसल प्लांट में ऑर्डर पूरा करने और उत्पादन बढ़ाने के लिए श्रम कानून को ताक पर रख कर बीएसपी के भीतर कर्मियों से 16- 16 घण्टे लगातार काम कराया जा रहा था।

शायद यही वजह है कि कल देर रात करीब 2 बजे रेल मिल में उस वक्त ये हादसा हुआ, जब ठेका श्रमिक रेल मिल में क्रेन से बकेट ले जा रहा था। इसी दौरान 12 घण्टे से लगातार काम कर रहे ठेका श्रमिक को नींद आ गई। जिससे बकेट अप कंडीशन की बजाए डाउन कंडीशन में चली गई और सीधे पुलपिट से टकरा गई।

See also  केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में 2 अतिरिक्त न्यायधीशों की नियुक्ति

इस घटना के बाद प्लांट में कर्मचारियों के बीच अफरा तफरी मच गई। जिसके चलते एक नियमित कर्मी भी घायल हो गया और उसका पैर फ्रेक्चर हो गया। जिसके तुरंत बाद घायलों को उपचार के लिए सेक्टर 9 मुख्य चिकित्सालय पहुंचाया गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।