बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

बड़ी खबर : चुनाव में मुर्दे भी डाल रहे वोट! मृत व्यक्ति के नाम पर हुआ फर्जी मतदान, कांग्रेस ने की शिकायत

बड़ी खबर : चुनाव में मुर्दे भी डाल रहे वोट! मृत व्यक्ति के नाम पर हुआ फर्जी मतदान, कांग्रेस ने की शिकायत
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

GPM। छत्तीसगढ़ के 10 नगरीय निकायों में सुबह 8 बजे से मतदान जारी है। चुनावी प्रक्रिया के दौरान कई जगहों से EVM खराबी की खबरें सामने आईं, लेकिन सबसे चौंकाने वाला मामला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से सामने आया, जहां एक मृत व्यक्ति के नाम पर वोट डाले जाने का आरोप लगा है।

इस घटना ने चुनावी प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला गौरेला के मिश्री देवी माध्यमिक स्कूल के वार्ड नंबर 02 का है। यहां मतदान के दौरान 23 वर्षीय आकाश साठे, जो कुछ समय पहले ही दुनिया छोड़ चुका था, उसके नाम पर किसी ने वोट डाल दिया। कांग्रेस ने इसे गंभीर गड़बड़ी बताते हुए पीठासीन अधिकारी से शिकायत दर्ज कराई है।

कांग्रेस पार्टी के पार्षद प्रत्याशी नीरज साहू ने इस मामले में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह एक गंभीर मुद्दा है। मृत व्यक्ति के नाम पर वोट डाला गया है, जिसकी शिकायत मैंने रिटर्निंग ऑफिसर से की है। उन्होंने बताया कि मामले में अधिकारियों का कहना है कि हम इस पर जांच करते हैं। गड़बड़ी को जांच करने के बाद फिर जवाब दिया जाएगा। फिलहाल यह एक अकेला मामला सामने आया है।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन