रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल का निधन हो गया है। उन्होंने राजधानी के श्रीबालाजी हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। 89 वर्षीय नंदकुमार बघेल का निधन सुबह करीब 6 बजे हुआ है। बता दें कि नंद कुमार बघेल पिछले 3 महीने से श्रीबालाजी हॉस्पिटल में भर्ती थे।

अस्पताल द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार नंद कुमार बघेल पिछले 3 माह से राजधानी के श्रीबालाजी हॉस्पिटल में भर्ती थे । नंद कुमार बघेल लंबे समय से अस्वस्थ थे , और कमजोर थे । उन्होंने आज सुबह 6 बजे अपनी अंतिम सांस ली।

बता दें कि पूर्व सीएम इस समय दिल्ली दौरे पर हैं। सूचना मिली है कि वे दोपहर 1:40 की फ्लाइट से वापस लौटेंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई जबरदस्त मुठभेड़ : इनामी नक्सली को किया ढेर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।