टीआरपी डेस्क। पलारी के पूर्व विधायक रामलाल भारद्वाज का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। बता दें कि वे 1998 से 2003 के बीच पलारी विधानसभा से कांग्रेस के विधायक थे। शिक्षक के बाद उन्होंने राजनीतिक पारी खेली। निधन की खबर से कांग्रेस सहित पलारी क्षेत्र में शोक की लहर है।

मिली जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक का अंतिम संस्करार आज उनके गृह ग्राम भंडारपुरी पलारी में किया जायेगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर, बलौदाबाजार विधानसभा प्रत्याशी शैलेष नितिन त्रिवेदी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया साथ ही क्षेत्र के लिए इसे अपूर्णीय क्षति बताया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू पर

See also  छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना का इंतजार खत्म; महिला बाल विकास मंत्री ने बताया कब खुलने जा रहा है पोर्टल

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।