बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

बड़ी खबर : 4 मई तक ED की रिमांड में रहेंगे पूर्व MD Manoj Soni

बड़ी खबर : 4 मई तक ED की रिमांड में रहेंगे पूर्व MD Manoj Soni
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के कस्टम मिलिंग घोटाले में बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। ईडी ने खाद्य विभाग के पूर्व विशेष सचिव और मार्कफेड के अधिकारी मनोज सोनी को हिरासत में लेने के बाद ईडी ने मनोज सोनी को स्पेशल कोर्ट में पेश किया।

पेशी के इस दौरान ईडी ने 14 दिनों की रिमांड मांगी पर पूर्व एमडी मनोज सोनी को विशेष कोर्ट ने ईडी को 4 मई तक रिमांड पर सौंपा है।

बता दें कि कस्टम मिलिंग घोटाले को लेकर दर्ज FIR में आरोपियों की सूची में मनोज सोनी का भी नाम है। करोड़ों रुपये के घोटाले के कथित मास्टर माइंड रोशन चंद्राकर से EOW की टीम ने सोमवार को अपने दफ्तर में पूछताछ की।

उसके बाद आज खाद्य विभाग के पूर्व विशेष सचिव और मार्कफेड के एमडी मनोज सोनी को पूछताछ के लिए तलब किया, जहां ईओडब्ल्यू के दफ्तर में कड़ी पूछताछ के बाद आज ईडी ने मनोज सोनी की गिरफ्तारी झारखंड से की है।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन