छत्तीसगढ़ः राज्य में लंपी के कोई मामले नहीं, अब तक 3.67 लाख पशुओं को लगाया जा चुका है टीका

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लंपी वायरस ने दस्तक दे दी है। प्रदेश के दुर्ग जिले में ऐसे 4 संदिग्ध मामले मिले हैं। हालांकि छत्तीसगढ़ सरकार का दावा है कि मवेशियों में होने वाले लंपी रोग की रोकथाम के लिए सीमाओं पर जांच जारी है।

पशुओं में लंपी चर्म रोग का मामला राजस्थान, गुजरात और अन्य राज्यों में सामने आते ही छत्तीसगढ़ में पशुओं को उससे बचाने के लिए संचालक (पशु चिकित्सा सेवाएं) ने पिछले माह ही दिशा निर्देश जारी कर दिए गए थे। मगर अब दुर्ग जिले में संदिग्ध मामले के आने से पशु चिकित्सा विभाग में हड़कंप मच गया है।

दुर्ग जिले में मिले संदिग्ध मामले में एक पशु को देख रेख में रखा गया है। मगर अब भी 3 पशु शहर की सड़कों पर भटक रहे हैं। जिसके कारण अन्य मवेशियों में भी संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है।

हालांकि पशु चिकित्सा विभाग का कहना है कि अधिकारियों को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं। विशेषतौर पर प्रदेश के गौठानों में खास सावधानी बरती जा रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।