बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। एनटीपीसी के सीपत स्थित प्लांट में बुधवार को एक 60 टन वजनी ऐश टैंक के गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसा उस समय हुआ जब बॉयलर मेंटेनेंस डिपार्टमेंट में वार्षिक मरम्मत का कार्य चल रहा था। अचानक टैंक गिरने से वहां काम कर रहे कई मजदूर मलबे में दब गए।

हादसे की खबर मिलते ही प्लांट प्रशासन, पुलिस और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे। राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। अब तक 7 मजदूरों को बाहर निकाला गया है, जिनमें 2 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है।