बड़ी खबर

रायपुर। छत्तीसगढ़ से अभी-अभी बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी मिली है कि नर्सिंग स्टाफ से भरी एक बस सड़क से नीचे पानी में भरे गड्ढे में पलट गई। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बता दें कि यह घटना जगदलपुर नेशनल हाइवे के भानपुरी थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, रायपुर AIIMS के 15 से ज्यादा मेडिकल स्टाफ घूमने के लिए बस्तर जगदलपुर जा रहे थे। अचानक ही सुबह 8 बजे के बीच उनकी निजी बस के ड्रायवर को झपकी आ गई और बस अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराते हये सड़क किनारे पानी के गड्ढे में जा पलटी। हादसा इतना जबरदस्त था कि बस के परखच्चे उड़ गए। वहीं एक नर्सिंग ऑफिसर की मौत हो गई, 12 अन्य घायल हो गए।

इधर घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची जगदलपुर पुलिस ने घायलों को 108 एम्बुलेंस के सहारे डीमरापाल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। अस्पताल में घायलों का उपचार जारी है।

See also  आज नहीं मिला प्रदेश में कोई भी संक्रमित,स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।