बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

बड़ी खबरः सीएम भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल हुए बालाजी अस्पताल में भर्ती, UP से रेफर किए गए राजधानी

बड़ी खबरः सीएम भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल हुए बालाजी अस्पताल में भर्ती, UP से रेफर किए गए राजधानी
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। अभी-अभी बड़ी खबर सामने आ रही है कि छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल की तबीयत अचानक खराब हो गई है। उन्हें राजधानी रायपुर के बालाजी अस्पताल उपचार के लिए लाया गया है।

बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश के कुशीनगर गए हुए थे। तबीयत खराब होने पर आनन-फानन में उन्हें रायपुर के बालाजी अस्पताल में उपचार के लिए शिफ्ट किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक डॉक्टर्स की टीम मुख्यमंत्री के पिता नंदकुमार बघेल के सेहत की जांच कर रही है। बताया गया है कि उन्हें मोशन और यूरिन न होने की शिकायत थी। जिसके चलते उनकी सेहत खराब हुई।

उत्तर प्रदेश में चिकित्सकों की टीम ने उनका आरंभिक उपचार किया मगर सेहत में सुधार न देखते हुए उन्हें रायपुर रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों की मानें तो उनकी स्थिति ठीक है। डॉक्टरों द्वारा रूटीन चेकअप और जांच जारी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन